eDistrict Uttar Pradesh (ई-डिस्ट्रिक्ट ) परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण ई-गवर्नेंस पहल है, जिसका मुख्य लक्ष्य आम नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है। इस परियोजना के तहत निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं:
नागरिक ई-डिस्ट्रिक्ट (eDistrict Uttar Pradesh) यूपी पोर्टल के जरिए इन सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर कॉमन सर्विस सेंटर (CSC Center) पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
eDistrict Uttar Pradesh ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया Step By Step
eDistrict Uttar Pradesh की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नीचे Step By Step दी गई है, जिसका पालन करके आप इस पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करके उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकते हैं:
Step-1. रजिस्ट्रेशन हेतु सबसे पहले आपको eDistrict Uttar Pradesh पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट – https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ जाना होगा।
Step-2.अब आपको होमपेज पर आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा लेकिन आपको सिटीजन लॉगिन (ई–साथी) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step-3. जब आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुल जाएगा यहां आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Step-4. पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
Step-5. अब आप मांगी गई जानकारियां दर्ज करें, ध्यान रहे आपको यह जानकारी याद रहनी चाहिए।
Step-6. यहां आपसे आवेदक का नाम, आईडी, जन्मतिथि, लिंग, आवासीय पता, पिन कोड, जिला, मोबाइल नंबर, मेल आईडी, सुरक्षा कोड आदि जानकारी मांगी जाएगी।

Step-7. जब आप सभी जानकारी भर देंगे उसके बाद आपको सुरक्षित करें विकल्प पर क्लिक करें.
इसके बाद नए पेज मांगे गए सभी विवरणों को दर्ज करके सबमिट कर दें. इस तरह से आपका पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा.
अब Login विकल्प पर क्लिक करके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर लें. लॉग इन करने के बाद आप ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर मौजूद सभी ऑनलाइन सेवाओं को एक्सेस करके लाभ ले सकते हैं.
निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन
निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो स्कूल/कॉलेज एडमिशन, सरकारी नौकरी, वोटर ID बनवाने और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक होता है। उत्तर प्रदेश में आप eDistrict Uttar Pradesh Portal के माध्यम से आसानी से निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन
जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी नौकरियों और अन्य योजनाओं के लिए आवश्यक होता है। eDistrict Uttar Pradesh पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।, सामान्य वर्ग को छोड़कर प्रदेश में सभी जाति के नागरिकों को इस प्रमाण पत्र को बनवाने की आवश्यकता होती है.
आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन
आय प्रमाण पत्र विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, ऋण और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। उत्तर प्रदेश सरकार के eDistrict Uttar Pradesh पोर्टल के माध्यम से अब आप घर बैठे ही आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें– pH लेवल क्या है?
प्रमाणपत्र सेवा शुल्क और आवश्यक दस्तावेज
| प्रमाणपत्र | जरूरी दस्तावेज़ | शुल्क |
|---|---|---|
| जाति प्रमाणपत्र | – स्वप्रमाणित घोषणा पत्र – पार्षद/वार्डन/ग्राम प्रधान का जाति के बाबत प्रमाण पत्र राशन कार्ड की छाया प्रति | ₹30 |
| निवास प्रमाणपत्र | – स्वप्रमाणित घोषणा पत्र – बिजली का बिल/राशन कार्ड की छाया प्रति – वोटर पहचान पत्र की छाया प्रति -यदि शिक्षा प्राप्त कर रहा है तो शैक्षणिक प्रमाण पत्र | ₹30 |
| आय प्रमाणपत्र | – स्वप्रमाणित घोषणा पत्र – राशन कार्ड की छाया प्रति – वेतनभोगी होने की दशा में अद्यतन वेतन पर्ची | ₹30 |
| दिव्यांग प्रमाणपत्र | – ई-डिस्ट्रिक्ट साइट पर देखें | ₹0 |
| हैसियत प्रमाणपत्र | भाग-01: व्यक्तिगत विवरण से संबधित अभिलेखीय साक्ष्य (क) व्यक्तिगत (व्यक्ति द्वारा): – आवेदक का फोटो – पैन कार्ड – पते का प्रमाण – आधार कार्ड (ख) संस्था (मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा): – मुख्य कार्यकारी अधिकारी का फोटो – पैन कार्ड – पते का प्रमाण (अन्य प्रकार और दस्तावेज ई-डिस्ट्रिक्ट साइट पर देखें) | ₹120 |
दस्तावेज अपलोड करते समय ध्यान दें कि, फोटो का फ़ाइल Size 50 केबी तक सीमित होना चाहिए, जबकि अन्य दस्तावेज़ों का Size 100 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि फोटो और दस्तावेज़ स्पष्ट और पढ़ने योग्य हों।
नोट – शुल्क समय-समय पर बदल सकता है, आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
eDistrict Utter Pradesh Portal पर उपलब्ध सेवाओं की सूची
eDistrict Utter Pradesh Portal परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के कई विभाग से संबंधित सेवाएं जन कल्याण के लिए प्रदान की जाती है, इन सेवाओं की सूची निम्नलिखित है-
- प्रमाणपत्र संबंधित सेवाएं: निवास प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण, हैसियत, आय, जाति, स्वतंत्रा सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र आदि से संबंधित सेवाओं की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जाती है।
- शहरी विकास: उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से सुगमता से प्रदान की जाती है।
- सेवायोजन: राज्य सेवायोजन कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण, नवीनीकरण इत्यादि सेवाओं को इसके माध्यम से प्रदान की जाती है।
- पंचायती राज: इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायत में नया परिवार जोड़ना, परिवार को पृथक करना, परिवार संसोधन, आदि से संबंधित अन्य सेवाएं प्रदान की जाती है।
- समाज कल्याण:उत्तर प्रदेश राज्य के विकलांग, विधवा, वृद्ध व्यक्तियों के कल्याण हेतु विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सम्बंधित प्रमाण-पत्र edistrict.up.gov.in के माध्यम से प्राप्त किये जा सकते है.
Application Status कैसे देखें?
आवेदन की स्थिति को देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
Step-1. सबसे पहले eDistrict Utter Pradesh आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
Step-2. अब होमपेज पर मौजूद आवेदन की स्थिति के लिंक पर क्लिक करें.

Step-3. क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक स्टेटस ट्रैकिंग फॉर्म खुलेगा।
Step-4. इसके बाद अब अपना एप्लीकेशन नंबर डालें और सर्च बटन पर क्लिक करें और यूपी ई डिस्ट्रिक्ट एप्लीकेशन स्टेटस देखें।
प्रमाणपत्र का सत्यापन कैसे करें?
प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
Step-1. सबसे पहले eDistrict Utter Pradesh पोर्टल पर जाएं।
Step-2. eDistrict Utter Pradesh होमपेज पर “प्रमाणपत्र का सत्यापन” नामक लिंक दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें।
उसपर क्लिक करके वहां आप अपने प्रमाणपत्र का क्रमांक संख्या डालकर अपने प्रमाणपत्र का सत्यापन कर सकते हैं।

अगर आपके प्रमाणपत्र का सत्यापन नहीं हो रहा है, तो आप कृपया अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित जिला प्रशासन/अनुमोदन प्राधिकारी से संपर्क करें।
जी.ऐ.वी. रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करने की प्रक्रिया Ste By Step
eDistrict Utter Pradesh पोर्टल पर हैसियत प्रमाण पत्र हेतु जी.ऐ.वी. पंजीकरण के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा –
Step-1. सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट eDistrict Utter Pradesh – https://edistrict.up.gov.in/edistrictup/ पर जाना होगा।
Step-2. अब होमपेज पर मौजूद लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करें.
Step-3. इसके बाद ड्रापडाउन मेनू में मौजूद जी.ए.वी. पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर दें.

Step-4. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहाँ आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके Generate OTP विकल्प का चयन करना होगा।
Step-5. अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे यहाँ दर्ज करे, इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
Step-6. सभी जानकारी भलीभांति दर्ज करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा

eDistrict Utter Pradesh हेल्पलाइन नंबर ईमेल और पता
अगर आपको eDistrict Uttar Pradesh इस पोर्टल पर मौजूद किसी भी सेवा को एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आप निम्नलिखित संपर्क विवरणों पर संपर्क करके अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं.
| फोन नंबर | 0522-2304706 |
| ईमेल एड्रेस | [email protected] |
| ऑफिस एड्रेस | CEG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow 226 010 |


