How to Start Agarbatti Manufacturing Business in Hindi Me

भारत धार्मिक देश है और यहाँ पूजा-पाठ में अगरबत्ती(Agarbatti) का बहुत महत्व है। हर मंदिर, घर और कार्यस्थल पर अगरबत्ती का उपयोग होता है। यही कारण है कि अगरबत्ती की मांग हमेशा बनी रहती है।

अगर आप कम पूंजी (Low Investment) में बिज़नेस शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो अगरबत्ती बनाने का व्यापार (Agarbatti Business) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस बिज़नेस की खासियत है:

भारत धार्मिक देश है और यहाँ पूजा-पाठ में अगरबत्ती का बहुत महत्व है। हर मंदिर, घर और कार्यस्थल पर अगरबत्ती का उपयोग होता है। अगरबत्ती का इस्तेमाल भारत के साथ-साथ लगभग सभी देशों में किया जाता है। लोग चाहे किसी भी धर्म के हो अगरबत्ती का उपयोग लगभग सभी धर्मों के लोग अपने किसी न किसी शुभ कार्यों, जैसे भगवान की आराधना में, पूजा अनुष्ठानों अथवा अपने घरों को सुगंधित रखने के लिए करते हैं। यही कारण है कि अगरबत्ती की मांग हमेशा बनी रहती है। अगरबत्ती की मांग ज्यादा होने के कारण अगरबत्ती निर्माण बिजनेस में सफलता के अनेकों अवसर देखे जाते  हैं।

अगर आप कम पूंजी (Low Investment Business Idea) में बिज़नेस शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो अगरबत्ती बनाने का व्यापार (Agarbatti Business) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस बिज़नेस की खासियत है:

  • मुनाफा ज्यादा, निवेश कम
  • आसान उत्पादन प्रक्रिया
  • हमेशा डिमांड
  • मार्केटिंग और ब्रांडिंग से तेजी से ग्रोथ होती है

इस आर्टिकल में हम आपको अगरबत्ती बिज़नेस शुरू करने की पूरी जानकारी  देंगे।

Agarbatti
Contents show

अगरबत्ती (Incense Sticks) क्या है?

अगरबत्ती एक पतली लकड़ी की छड़ी होती है, जिस पर सुगंधित चूर्ण (जैसे लकड़ी का बुरादा, हर्ब्स, गोंद, और सुगंधित तेल) का लेप लगा होता है। जब इसके एक सिरे को आग लगाई जाती है, तो यह धीरे-धीरे जलती है और एक सुगंधित धुआँ छोड़ती है, जिसका उपयोग माहौल को सुगंधित करने, आध्यात्मिक अनुष्ठानों, ध्यान, या कीटों को दूर भगाने के लिए किया जाता है।

अगरबत्ती के मुख्य भाग:

  1. बाँस की छड़ी (Bamboo Stick): यह अगरबत्ती का आधार होती है।
  2. सुगंधित मिश्रण (Fragrant Paste): इसमें चारकोल पाउडर, लकड़ी का बुरादा, गोंद, और प्राकृतिक या कृत्रिम सुगंधित तेल मिले होते हैं।

अगरबत्ती के प्रकार: अगरबत्ती मुख्यतः चार प्रकार की होती है

  1. मसाला अगरबत्ती (Masala Agarbatti): इसमें प्राकृतिक सामग्री जैसे दालचीनी, लौंग, कपूर, और हर्ब्स का मिश्रण होता है।
  2. चारकोल अगरबत्ती (Charcoal Agarbatti): इसमें चारकोल पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, और इसे सुगंधित तेलों में डुबोकर खुशबू दी जाती है।
  3. देवदार अगरबत्ती (Sandalwood Agarbatti): चंदन की लकड़ी के बुरादे से बनी होती है, जिसकी खुशबू बहुत ही सुकून देने वाली होती है।
  4. मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (Mosquito Repellent Agarbatti): इसमें कीटनाशक तत्व मिले होते हैं, जो मच्छरों को दूर भगाते हैं।

अगरबत्ती निर्माण व्यवसाय योजना (Agarbatti Manufacturing Business Plan)

अगरबत्ती का व्यवसाय एक कम निवेश वाला और लाभदायक उद्यम है। इसकी मांग धार्मिक, सांस्कृतिक और सुगंध के लिए हमेशा बनी रहती है। अगरबत्ती के बिजनेस को आप कई प्रकार से शुरू कर सकते हैं जैसे (Types of Agarbatti business) सबसे पहले तय करें कि आप किस स्तर पर व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं:

  1. पूर्ण निर्माण (Full Manufacturing): आप कच्चा माल खरीदकर खुद से अगरबत्ती बनाएंगे। इसमें मुनाफा ज्यादा है, लेकिन शुरुआती लागत और मेहनत भी अधिक है।
  2. ओएमएस (OMS – Outsource Manufacturing & Selling): आप किसी बड़े निर्माता (Manufacturer) से सफेद लेबल (White Label) पर अगरबत्ती खरीदेंगे और उसे अपने ब्रांड नाम से पैक करके बेचेंगे। यह शुरुआत के लिए सबसे आसान और कम जोखिम भरा तरीका है।
  3. असेम्बलिंग (Assembling): आप केवल बांस की छड़ियों पर पेस्ट चढ़ाने (रोलिंग) का काम करेंगे। सुगंधित करने और पैकेजिंग का काम दूसरों से करवाएंगे।

शुरुआत के लिए OMS मॉडल सबसे उत्तम रहता है।

अगरबत्ती बनाने में क्या क्या सामान लगता है? (Agarbatti Raw Material List in Hindi)

वैसे तो अगरबत्ती विभिन्न प्रकार होती है, अगरबत्ती सुगंध के साथ-साथ बनावट भी अलग-अलग होती है। ठीक उसी प्रकार अगरबत्ती को बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की आवश्यकता होती है

क्रमांकसामग्री (Material)अनुमानित मात्राअनुमानित कीमत (₹)
1बांस की स्टिक (Bamboo Stick)1 Kg₹ 120 – ₹ 160
2चारकोल पाउडर (Charcoal Powder)1 Kg₹ 15 – ₹ 20
3जिगत पाउडर (Jigat Powder)1 Kg₹ 55 – ₹ 65
4कुप्पम डस्ट (Kuppam Dust/Wood Dust)1 Kg₹ 50 – ₹ 60
5प्रीमिक्स पाउडर (Premix Powder)1 Kg₹ 20 – ₹ 50
6सफेद चिप्स पाउडर (White Chips Powder)1 Kg₹ 25 – ₹ 30
7चंदन पाउडर (Sandalwood Powder)1 Kg₹ 800 – ₹ 1500+
8डीईपी (DEP – Diethyl Phthalate)1 Litre₹ 115 – ₹ 125
9परफ्यूम ऑयल (Perfume Oil)1 Kg₹ 300 – ₹ 1500+
10पानी (Water)1000 Litre₹ 10 – ₹ 15
11पैकेजिंग मटीरियल (Packaging Material)  
11aअगरबत्ती पेपर बॉक्स (Paper Box)100 Pcs₹ 70 – ₹ 110
11bरैपिंग पेपर (Wrapping Paper)1 Packet₹ 35 – ₹ 40
11cपॉलीथिन पैक (Polythene Pack)1 Kg₹ 160 – ₹ 270

नोट:- चारकोल पाउडर/कोयला पाउडर, जिगत पाउडर आदि के के बने बनाए मिश्रण को आसान भाषा में अगरबत्ती प्रीमिक्स पाउडर कहा जाता है। आमतौर पर तीन-चार अलग-अलग चीजों के इस्तेमाल करने के बजाय इसका इस्तेमाल किया जाता है।

यहां दी गई सभी सामग्री, मात्रा और मूल्य केवल आपके जानकारी के लिए दी की गई है। अपने आवश्यकता अनुसार ही सामग्रियों का चुनाव करें। ध्यान रहे की समय और जगह के अनुसार मूल्य में अंतर हो सकती है। 

अगरबत्ती बनाने का कच्चा माल कहां मिलता है | (How can buy Raw Materials for Agarbatti Making?)

1. स्थानीय थोक बाजार (Local Wholesale Markets)

यह सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है। भारत के लगभग हर बड़े शहर में एक विशेष थोक मार्केट होता है।

  • कहाँ ढूंढें: अपने शहर के सदर बाजारऔद्योगिक इलाके (Industrial area), या किराना थोक बाजार में जाएं।
  • लाभ: आप माल देखकर खरीद सकते हैं, sample चेक कर सकते हैं, और तुरंत माल मिल जाता है। क्रेडिट (उधार) पर माल मिलने की भी संभावना होती है।
  • मुख्य शहरों के मार्केट:
    • बेंगलुरु, कर्नाटक: यह अगरबत्ती उद्योग का हब है। यहाँ सभी प्रकार का कच्चा माल आसानी से मिल जाएगा।
    • मैसूर, कर्नाटक
    • इंदौर, मध्य प्रदेश
    • जबलपुर, मध्य प्रदेश
    • अहमदाबाद, गुजरात
    • दिल्ली: सदर बाजार, खारी बावली
    • मुंबई: मस्जिद बंदर, भांडुप

2. ऑनलाइन बिजनेस पोर्टल (Online B2B Portals)

आजकल यह सबसे पॉपुलर और convenient तरीका बन गया है।

  • वेबसाइट्स:
  • कैसे खरीदें: इन Websites पर “Agarbatti Raw Material”, “Bamboo Sticks”, “Jigat Powder” जैसे Keywords Search करें। कई Suppliers के Contact Details मिल जाएंगे।
  • लाभ: आप घर बैठे पूरे देश के Suppliers से कीमतों की तुलना कर सकते हैं।
  • सावधानी: किसी नए Supplier से बड़ा ऑर्डर देने से पहले उनसे Sample जरूर मंगवाएं। उनकी Online Rating और Reviews जरूर Check करें।

3. सीधे निर्माताओं से (Directly from Manufacturers)

अगर आपका Business बड़ा है और आपको बहुत ज्यादा quantity में माल चाहिए, तो यह सबसे सस्ता तरीका है।

  • कैसे ढूंढें: Online Research करें या Industry Directories का use करें। बेंगलुरु और मैसूर में कई Manufacturing Companies हैं।
  • नोट: इनकी Minimum Order Quantity (MOQ) usually ज्यादा होती है (जैसे 100 kg या एक Truck load)।

4. अगरबत्ती मेलों और प्रदर्शनियों में (At Trade Fairs and Exhibitions)

  • उदाहरण: “IITF – Indian International Trade Fair” (दिल्ली) या फिर “CII Fair” जैसे बड़े आयोजनों में hundreds of suppliers एक साथ मिलते हैं।
  • लाभ: आप एक ही जगह पर कई suppliers से मिल सकते हैं, नए products देख सकते हैं, और deals negotiate कर सकते हैं।

अगरबत्ती बनाने में प्रयोग होने वाली मशीन (Agarbatti Making Machine)

अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया में अलग-अलग प्रकार की मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि अगरबत्ती बनाने में प्रयुक्त होने वाली कौन-कौन सी मशीन होती है 

मिक्सर मशीन (Mixer Machine) – अगरबत्ती बनाने के रॉ मटेरियल को मिक्स करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।


अगरबत्ती मेकिंग मशीन (Agarbatti Making Machine) – इस मशीन के प्रयोग से अगरबत्ती बनाने के रॉ मैटेरियल के मिश्रण को बांस की तीलियों पर लगाते हुए तीव्र गति से अगरबत्ती का निर्माण किया जाता है। यह मशीन मुख्यतः तीन प्रकार की होती है।

  1. हैंड रोलिंग मशीन (Hand Rolling Machine):- इसे manually operate किया जाता है। एक व्यक्ति sticks को machine में लगाता है और दूसरा handle घुमाकर paste लपेटता है। इस मशीन की कीमत ₹8000 से ₹15000 आती है। इस मशीन से 20 से 25 Kgप्रतिदिन माल  बना सकते है

सुझाव: छोटे स्तर/घरेलू व्यवसाय (Small Scale/Home Business) के लिए यह सबसे बढ़िया और कम लागत वाला विकल्प है।

  1. सेमी-ऑटोमेटिक मशीन (Semi-Automatic Machine):- कैसे काम करती है: इसमें electric motor लगा होता है। Operator को बस sticks feed करनी होती हैं, rolling automatically हो जाती है। इस मशीन की कीमत ₹50,000 से ₹1,50,000 आती है। इस मशीन से 80 से 120 Kg प्रतिदिन माल  बना सकते है

सुझाव: मध्यम स्तर (Medium Scale Business) के लिए परफेक्ट है। production speed अच्छी है और manual labour कम लगता है।

  1. फुल-ऑटोमेटिक मशीन (Fully Automatic Machine):-कैसे काम करती है: यह machine पूरी तरह से automatic होती है। It automatically feeds the sticks, applies the paste, rolls them, and cuts them to the perfect size.इस मशीन की कीमत ₹2,50,000 से ₹10,00,000+ (features और capacity के आधार पर) आती है। इस मशीन से 200 kg से 500+ kg प्रतिदिन माल बना सकते है

सुझाव: बड़े पैमाने (Large Scale Manufacturing) के लिए उपयुक्त है। इसमें initial investment ज्यादा है लेकिन labour cost बहुत कम हो जाता है और production बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगरबत्ती बनाने के इस बिजनेस में कम समय में ज्यादा से ज्यादा अगरबत्ती के उत्पादन के लिए आपको ऑटोमेटिक मशीन ही लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:- जानें साल के सभी खास राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवस

अगरबत्ती निर्माण की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step Agarbatti Making Process)

अगरबत्ती बनाने की प्रक्रिया को मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों में बांटा जा सकता है। यह प्रक्रिया पारंपरिक तरीके से लेकर आधुनिक मशीनीकृत तरीके तक हो सकती है।

1. हाथ से अगरबत्ती कैसे बनाएं? (Handmade Agarbatti Making)

अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है, तो आप शुरुआत हाथों से भी कर सकते हैं।

  1. प्रीमिक्स पाउडर तैयार करना:- इसमें चारकोल/कोयला पाउडर, जॉस/जिकेट पाउडर आदि मिलाए जाते हैं।इस पाउडर में धीरे-धीरे पानी डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें। ध्यान रहे, सामान्यतः 1 किलो पाउडर में 600 ml पानी मिलाना सही रहता है।
  2. बांस की तीलियों पर मिश्रण चढ़ाना:- एक समतल लकड़ी की सतह पर गूंथे हुए मिश्रण को रख लें।अब तीलियों को उस मिश्रण के ऊपर रोल करें ताकि चारों तरफ बराबर लेयर चढ़ जाए।
  3. सुखाना और खुशबू देना:- कच्ची अगरबत्ती को धूप में सुखा लें।इसके बाद इन्हें खुशबूदार घोल (DEP ऑयल + इत्र के मिश्रण) में डुबोकर सुगंधित किया जाता है।
Handmade Agarbatti Making

2. मशीन से अगरबत्ती कैसे बनाएं? (Machine Made Agarbatti)

मशीन की मदद से आप कम समय में अधिक उत्पादन कर सकते हैं।

प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले प्रीमिक्स और पानी का मिश्रण तैयार करें।
  2. इस मिश्रण को मशीन के हॉपर (फीडिंग बॉक्स) में डालें।
  3. दूसरी ओर बांस की तीलियाँ लगाएँ।
  4. मशीन चालू करने पर दूसरी तरफ से तैयार कच्ची अगरबत्तियाँ निकलने लगेंगी।
  5. इन्हें सुखाकर बाद में सुगंधित घोल में डुबोया जाता है।

Note:- मशीन से काम करने का फायदा यह है कि यह एक घंटे में हजारों अगरबत्तियाँ बना सकती है, जबकि हाथ से यह संख्या बहुत कम होती है।

3. अगरबत्ती को खुशबूदार बनाने की प्रक्रिया

  • कच्ची अगरबत्ती को DEP (Diethyl Phthalate) ऑयल और इत्र के मिश्रण वाले घोल में डुबोया जाता है।
  • सामान्य अनुपात: 4 लीटर DEP ऑयल + 1 लीटर इत्र
  • इस प्रक्रिया से अगरबत्ती लंबे समय तक सुगंधित रहती है और क्वालिटी भी बेहतरीन होती है।

4. बिज़नेस शुरू करने के लिए पूंजी (Investment)

  1. व्हाइट लेबलिंग (Ready Made Agarbatti Repackaging):-शुरुआत मात्र ₹12,000 – ₹15,000 से कर सकते हैं। इसमें तैयार कच्ची अगरबत्ती, DEP ऑयल और पैकेजिंग मटेरियल खरीदकर ब्रांड नाम से बेच सकते हैं।
  2. मैनुअल प्रोडक्शन:-मैनुअल मशीन और कुछ कच्चे माल के साथ लगभग ₹20,000 में शुरुआत की जा सकती है।
  3. ऑटोमैटिक मशीन से प्रोडक्शन:-एक बेसिक ऑटोमैटिक मशीन और रॉ मटेरियल के साथ लगभग ₹90,000 का खर्च आता है। मशीन की कीमत लगभग ₹66,000 से शुरू होती है।
  4. हाई-स्पीड ऑटोमैटिक मशीन:-बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए ₹1.10 लाख या उससे अधिक का निवेश करना पड़ सकता है।साथ में मिक्सर मशीन और ड्रायर मशीन लेने से उत्पादन की क्षमता और बढ़ जाती है।

नोट: कीमतें आपके शहर और ब्रांड के अनुसार थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं।

5. बिज़नेस के लिए जगह (Space Requirement)

  • छोटे स्तर पर शुरुआत करने के लिए 10×10 का कमरा पर्याप्त है।
  • इसमें मशीन, कच्चा माल, तैयार अगरबत्ती और पैकेजिंग का काम आसानी से हो जाएगा।

6. अगरबत्ती बिज़नेस में मुनाफा (Profit Margin)

  • व्हाइट लेबलिंग: 10% से 15% तक मुनाफा।
  • खुद निर्माण: 30% से 50% तक मुनाफा।
  • मुनाफा इस पर निर्भर करता है कि आप प्रतिदिन कितनी मात्रा में उत्पादन करते हैं।

7. लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन

छोटे स्तर पर शुरुआत के लिए अधिक लाइसेंस की ज़रूरत नहीं है।

  • लेकिन भविष्य की दिक्कतों से बचने के लिए बिज़नेस रजिस्ट्रेशन कराना बेहतर रहेगा।
  • बड़े स्तर पर काम करने के लिए NOC, GST और अन्य रजिस्ट्रेशन ज़रूरी हो सकते हैं।

सफल होने के टिप्स (Success Tips in Agarbatti Business)

  • हमेशा अपने क्षेत्र के मार्केट की डिमांड को समझें।
  • मशीन का चुनाव बजट और जरूरत के हिसाब से करें।
  • अच्छी पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दें।
  • समय-समय पर नई खुशबुओं और नए वैरायटी लॉन्च करें (जैसे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती)।
  • मार्केटिंग स्ट्रेटजी और ब्रांडिंग पर लगातार काम करें।

Q1. अगरबत्ती मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस क्या है?

Ans. अगरबत्ती मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस एक ऐसा लघु उद्योग है जिसमें कच्चे माल जैसे चारकोल पाउडर, जॉस पाउडर, व्हाइट पाउडर, खुशबू (परफ्यूम/एसेंस) और बांस की स्टिक का उपयोग करके अगरबत्ती तैयार की जाती है।

Q2. इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए कितनी पूंजी चाहिए?

Ans. अगर छोटे स्तर पर शुरू करें तो 50,000 से 1,50,000 रुपये तक में शुरू किया जा सकता है।
अगर मशीन से बड़े स्तर पर उत्पादन करना है तो 3 से 5 लाख रुपये तक का निवेश करना पड़ सकता है।

Q3. अगरबत्ती बनाने के लिए किन कच्चे माल की जरूरत होती है?

Ans.
1. चारकोल पाउडर
2. जॉस पाउडर (Joss Powder)
3. गम पाउडर
4. बांस की स्टिक
5. परफ्यूम / एसेंस ऑयल
6. पैकिंग मटेरियल

Q4. अगरबत्ती बनाने के लिए कौन-कौन सी मशीन चाहिए?

Ans.
1. अगरबत्ती मेकिंग मशीन (ऑटोमैटिक या सेमी-ऑटोमैटिक)
2. पाउडर मिक्सिंग मशीन
3. ड्रायर (अगर धूप सुखाने की सुविधा न हो तो)
4. पैकिंग मशीन (बड़े स्तर पर)

Q5. क्या हाथ से अगरबत्ती बनाई जा सकती है?

Ans. हाँ, अगरबत्ती हाथ से भी बनाई जा सकती है, लेकिन यह धीमी प्रक्रिया है और उत्पादन कम होता है। मशीन से बनाने पर कम समय में ज्यादा उत्पादन किया जा सकता है।

Q6. अगरबत्ती बनाने का प्रोसेस क्या है?

Ans.
1. पाउडर मिक्स करना (चारकोल + जॉस + गम पाउडर)
2. मशीन में डालकर बांस की स्टिक पर पेस्ट चढ़ाना
3. सुखाना (धूप/ड्रायर से)
4. खुशबू डालना
5. पैकिंग करना और मार्केट में बेचना

Q7. अगरबत्ती बिज़नेस शुरू करने के लिए लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

Ans. हाँ, निम्न रजिस्ट्रेशन जरूरी हो सकते हैं:
1. MSME/Udyam रजिस्ट्रेशन
2. GST रजिस्ट्रेशन (अगर सप्लाई बड़ी है)
3. ट्रेड लाइसेंस (स्थानीय निकाय से)
4. ट्रेडमार्क (ब्रांड नाम सुरक्षित करने के लिए)

Q8. अगरबत्ती कहां बेच सकते हैं?

Ans. 8. अगरबत्ती कहां बेच सकते हैं?
1. स्थानीय बाजार
2. होलसेल मार्केट
3. सुपरमार्केट / किराना स्टोर
4. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Amazon, Flipkart, Meesho आदि)
5. टेंपल सप्लाई और पूजा स्टोर

Q9. एक अगरबत्ती यूनिट से मासिक कमाई कितनी हो सकती है?

Ans. अगर आप छोटे स्तर पर शुरू करते हैं तो 20,000 – 40,000 रुपये/माह कमा सकते हैं।
बड़े स्तर और अच्छी मार्केटिंग के साथ 50,000 से 1.5 लाख रुपये/माह तक की कमाई संभव है।

10. इस बिज़नेस में सफलता के लिए क्या जरूरी है?

Ans.
1. अच्छी क्वालिटी की खुशबू
2. आकर्षक पैकिंग
3. सही मार्केटिंग और ब्रांडिंग
4. नियमित और समय पर सप्लाई

निष्कर्ष:
अगरबत्ती बनाने का व्यापार कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है और यह एक ऐसा बिज़नेस है जिसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। यदि सही रणनीति और क्वालिटी पर ध्यान दें तो इसमें 30% से 50% तक मुनाफा कमाना आसान है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment