100+ Human Body Parts Name in English, Hindi and Sanskrit

मानव शरीर (Human Body) प्रकृति की सबसे अद्भुत रचना है। हमारे शरीर के हर अंग (Body Parts) का अपना महत्व और कार्य होता है। अक्सर बच्चे स्कूल में या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान मानव शरीर के अंगों के नाम (Human Body Parts Name in English, Hindi and Sanskrit) सीखना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ हमने शरीर के 100+ से अधिक अंगों की पूरी सूची तैयार की है, जिसमें आपको हर अंग का नाम English, हिंदी और संस्कृत – तीनों भाषाओं में मिलेगा।

Contents show

What is Human Body in Simple Words | मानव शरीर क्या है?

मानव शरीर (Human Body) जीव विज्ञान (Biology) का सबसे जटिल और अद्भुत उदाहरण माना जाता है। यह हड्डियों, मांसपेशियों, रक्त, नसों, अंगों और ग्रंथियों से मिलकर बना है। शरीर मुख्यतः तीन भागों में बाँटा जाता है –

अंग (Limbs) – हाथ और पैर, जिनसे चलना-फिरना, पकड़ना, काम करना और संतुलन बनाए रखना संभव होता है।

सिर (Head) – इसमें मस्तिष्क, आँखें, कान, नाक, मुँह आदि प्रमुख अंग होते हैं, जो सोचने-समझने, देखने, सुनने, बोलने और सूंघने के काम आते हैं।

धड़ (Trunk / Torso) – इसमें छाती और पेट के अंग आते हैं। यहाँ हृदय, फेफड़े, यकृत, गुर्दे, आंतें, पेट और रीढ़ की हड्डी जैसे महत्वपूर्ण अंग पाए जाते हैं।

मानव शरीर के बाहरी अंगों की सूची (External Body Parts List)

मानव शरीर (Human Body) के बाहरी अंगों की सूची
English Nameहिंदी नामसंस्कृत नाम
Abdomen/Stomachपेटउदर (Udara)
Ankleटखनागुल्फ (Gulpha)
Armभुजाभुजा (Bhuja)
Backपीठपृष्ठ (Pristha)
Chestछातीउरः (Urah)
Chinठोड़ीहनुः (Hanu)
Earकानकर्ण (Karna)
Elbowकुहनीकूर्पर (Kurpara)
Eyeआँखनेत्र (Netra)
Eyebrowभौंहभ्रू (Bhru)
Eyelidपलकअक्षिपुट (Akshiputa)
Fingerउंगलीअङ्गुली (Anguli)
Footपैर का पंजापाद (Pada)
Foreheadमाथाललाट (Lalat)
Hairबालकेश (Kesha)
Handहाथहस्त (Hasta)
Headसिरशिरः (Shirah)
Heelएड़ीपृष्णि (Prishni)
Hipकुल्हाश्रोणी (Shroṇi)
Kneeघुटनाजानु (Janu)
Legपैरपाद (Pada)
Lipsहोंठओष्ठ (Oṣṭha)
Mouthमुँहमुख (Mukha)
Nailनाखूननख (Nakha)
Neckगर्दनग्रीवा (Griva)
Noseनाकनासिका (Nasika)
Shoulderकंधास्कन्ध (Skandha)
Skinत्वचात्वक् (Tvak)
Teethदाँतदन्त (Danta)
Thighजाँघऊरुः (Uru)
Toeपैर की उंगलीअङ्गुली (Anguli)
Tongueजीभजिह्वा (Jihva)
Waistकमरकटि (Kati)

Internal Human Body Parts Name (आंतरिक अंगों के नाम)

मानव शरीर(Human Body) के आंतरिक अंगों की सूची
English Nameहिंदी नामसंस्कृत नाम
Adrenal Glandsअधिवृक्क ग्रंथिअधिवृक्कः (Adhivrikkah)
Arteriesधमनियाँधमन्यः (Dhamanyah)
Bladder (Urinary)मूत्राशयमूत्राशयः (Mutrashay)
Bloodरक्तरक्तम् (Raktam)
Bone Marrowअस्थि मज्जामज्जा (Majja)
Brainमस्तिष्कमस्तिष्कम् (Mastishkam)
Diaphragmमध्यपटमध्यपटः (Madhyapat)
Esophagusअन्ननलिकाअन्ननलिका (Annalika)
Gall Bladderपित्ताशयपित्ताशयः (Pittashay)
Heartहृदयहृदयम् (Hridayam)
Kidneysगुर्देवृक्कौ (Vrikkau)
Large Intestineबड़ी आंतस्थूलान्त्र (Sthulantar)
Liverयकृतयकृत् (Yakrit)
Lungsफेफड़ेफुफ्फुसौ (Phuphphusau)
Nervesस्नायुनाड्यः (Nadyah)
Ovaries (in females)अंडाशयअण्डाशयः (Andashay)
Pancreasअग्न्याशयअग्न्याशयः (Agnyashay)
Pituitary Glandपियूष ग्रंथिपियूषिका (Piyushika)
Small Intestineछोटी आंतक्षुद्रान्त्र (Kshudrantara)
Spinal Cordमेरुरज्जुमेरुरज्जुः (Merurajju)
Spleenप्लीहाप्लीहा (Pliha)
Stomachआमाशय / पेटआमाशयः (Amashay)
Testes (in males)अंडकोषवृषणौ (Vrishanau)
Thyroid Glandथायरॉइड ग्रंथिकण्ठग्रन्थिः (Kanthagranthi)
Tracheaश्वासनलीश्वासनली (Shwasanali)
Uterus (in females)गर्भाशयगर्भाशयः (Garbhashaya)
Veinsनसेंशिराः (Shirah)

यह भी पढ़ें:- What is pH Level in Hindi | pH लेवल क्या है?

Human Body Sense Organs (इंद्रियाँ)
English Nameहिंदी नामसंस्कृत नाम
Eyesआँखेंनेत्रे (Netre)
Earsकानकर्णौ (Karnau)
Noseनाकनासिका (Naasikaa)
Tongueजीभजिह्वा (Jihvaa)
Skinत्वचात्वक् (Twak)
Human Body Glands (ग्रंथियाँ)
English Nameहिंदी नामसंस्कृत नाम
Thyroid Glandथायरॉइड ग्रंथिकण्ठग्रन्थिः (Kanthagranthih)
Pituitary Glandपियूष ग्रंथिपियूषिका (Piyooshikaa)
Adrenal Glandअधिवृक्क ग्रंथिअधिवृक्कः (Adhivrikkaḥ)
Salivary Glandलार ग्रंथिललारिका (Lalaarikā)
Sweat Glandपसीना ग्रंथिस्वेद ग्रन्थिः (Sweda Granthih)
Pancreasअग्न्याशयअग्न्याशयः (Agnyaashayaḥ)
Human Body Reproductive Organs (जनन अंग)
English Nameहिंदी नामसंस्कृत नाम
Uterusगर्भाशयगर्भाशयः (Garbhaashayah)
Ovariesअंडाशयअण्डाशयः (Andaashayah)
Testesअंडकोषवृषणौ (Vrishanau)
Penisलिंगलिङ्गम् (Lingam)
Vaginaयोनियोनिः (Yonih)
Human Body Blood & Circulatory System (रक्त और रक्त संचार तंत्र)
English Nameहिंदी नामसंस्कृत नाम
Bloodरक्तरक्तम् (Raktam)
Veinsनसेंशिराः (Shiraah)
Arteriesधमनियाँधमन्यः (Dhamanyah)
Capillariesसूक्ष्म धमनियाँकेशिका (Keshikaa)
Nervesनसेंनाड्यः (Naadyah)
Bone Marrowअस्थि मज्जामज्जा (Majjaa)
Human Body Muscles & Bones (मांसपेशियाँ और हड्डियाँ)
English Nameहिंदी नामसंस्कृत नाम
Musclesमांसपेशियाँपेशी (Peshee)
Bonesहड्डियाँअस्थिः (Asthih)
Rib Cageपसलियाँपृष्ठास्थि (Prishthaasthi)
Skullखोपड़ीकपालः (Kapaalah)
Jaw Boneजबड़े की हड्डीहनुः अस्थि (Hanuh Asthi)
Vertebraeकशेरुकाएँकशेरुकाः (Kasherukaah)

मानव शरीर के अंगों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (Human Body FAQ)

Q1. मानव शरीर में कुल कितने हड्डियाँ होती हैं?

Ans:- वयस्क मानव शरीर में लगभग 206 हड्डियाँ होती हैं, जबकि नवजात शिशु में करीब 300 हड्डियाँ होती हैं जो समय के साथ जुड़ जाती हैं।

Q2. मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन सा है?

Ans:- मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग त्वचा (Skin) है। यह पूरे शरीर को ढकता और सुरक्षा प्रदान करता है।

Q3. मानव शरीर का सबसे छोटा हड्डी कौन सी है?

Ans:- कान के भीतर स्थित स्टेपिस (Stapes bone) मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी है।

Q4. मानव शरीर का सबसे मजबूत अंग कौन सा है?

Ans:- दांत (Teeth) शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा है क्योंकि इनमें Enamel होता है, जो बहुत कठोर होता है।

Q5. मानव शरीर में कितनी मांसपेशियाँ होती हैं?

Ans:- शरीर में लगभग 600 से अधिक मांसपेशियाँ होती हैं, जो हड्डियों और अंगों को चलाने में मदद करती हैं।

Q6. मानव शरीर का नियंत्रण केंद्र कौन सा अंग है?

Ans:- मस्तिष्क (Brain) शरीर का नियंत्रण केंद्र है, जो सोचने, समझने, महसूस करने और हर क्रिया को नियंत्रित करता है।

Q7. आंतरिक अंग (Internal Organs) कौन-कौन से हैं?

Ans:- आंतरिक अंगों में मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े, आमाशय, यकृत, गुर्दे, आंतें, प्लीहा, मूत्राशय आदि आते हैं।

Q8. बाहरी अंग (External Organs) कौन-कौन से हैं?

Ans:- बाहरी अंगों में सिर, आँखें, कान, नाक, मुँह, हाथ, पैर, त्वचा आदि आते हैं।

Q9. मानव शरीर का सबसे भारी आंतरिक अंग कौन सा है?

Ans:- यकृत (Liver) मानव शरीर का सबसे भारी आंतरिक अंग है, जिसका वजन लगभग 1.5 किलोग्राम तक हो सकता है।

Q10. मानव शरीर का हृदय प्रतिदिन कितनी बार धड़कता है?

Ans:- हृदय औसतन 1 लाख बार प्रतिदिन धड़कता है और पूरे शरीर में रक्त संचार करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

मानव शरीर (Human Body) के बाहरी और आंतरिक अंग हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक अंग का एक विशेष कार्य होता है, जैसे आँखें देखने के लिए, हृदय रक्त पंप करने के लिए, फेफड़े श्वसन के लिए और मस्तिष्क सोचने-समझने के लिए।

इस लेख में हमने शरीर के सभी प्रमुख अंगों को English, हिंदी और संस्कृत (Pronunciation सहित) में समझाया है।
इससे आपको न केवल सामान्य जानकारी मिलेगी बल्कि शैक्षिक, प्रतियोगी परीक्षा और संस्कृत अध्ययन में भी मदद मिलेगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment